Bollywood : इस बार छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) पर मुंबई में ही छठी मईया को अर्घ्य देंगे पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)।

बॉलीवुड लाइफस्टाइल
Pankaj Tripathi – Chhath Mahaparv

दिवाली के बाद सूर्य की उपासना वाला महापर्व ‘छठ’ शुरू हो गया है। नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ पूजा का आरंभ हो गया है। बता दें कि भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित यह महापर्व बिहारियों के लिए बेहद खास होता है।

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी भी पहले धूमधाम से छठ मनाते थे। वो अपने गांव जाते थे और वहां किसी सिलेब्रिटी नहीं, बल्कि आम आदमी की तरह घरवालों के साथ मिलकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करते थे, लेकिन इस बार वो अपने गांव नहीं जा पाएंगे। वो मुंबई में ही रहेंगे और छठी मईया को अर्घ्य देंगे। इसके लिए उन्होंने स्पेशल तैयारी भी की है।

पंकज त्रिपाठी ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि जब तक उनकी मां छट का व्रत रखती थीं, वो गांव चले जाते थे। उम्र के तकाजे की वजह से उनकी मां ने छठ करना छोड़ दिया और भाभी व्रत रखने लगीं। पहले पंकज छठ के मौके पर ही घर जाते थे, लेकिन अब मुंबई में ही जहां आस-पास पर्व मनाया जा रहा होता है, वहीं पर वो भी चले जाते हैं। इस साल वो जुहू चौपाटी पर छठ मनाएंगी। उन्होंने एक और दिलचस्प बात बताई कि पहले लोग उन्हें पहचानते नहीं थे, लेकिन इस बार उन्हें जुहू चौपाटी पर जाकर त्योहार मनाने के लिए कोई प्लान बनाना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि ये पर्व बिहारियों के लिए बहुत बड़ा पर्व है। इसमें उगते और डूबते हुए सूरज को अर्ध्य दिया जाता है। ये नेचर के प्रति आभार जाहिर करने का मौका है। ये लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है। गांव में आज भी इस त्योहार को मिल-बांटकर मनाया जाता है।

पंकज त्रिपाठी ने बचपन की यादों को फिर जिया। उन्होंने बताया कि वो छठ के दौरान मुंबई में क्या मिस करते हैं। दरअसल, पंकज अपने दोस्तों की मंडली के साथ मिलकर घाट पर जाते थे और रंग-बिरंगी लाइटों, केलों के पत्ते से घाट को सजाते थे। उन्हें ये सब मुंबई में देखने को नहीं मिलता। एक्टर ने ये भी बताया कि उन्हें घरवाले पहले साफ-सफाई का काम देते थे। पूजा का सामान लाने की जिम्मेदारी भी उनकी होती थी। वो दर्जी के पास नए कपड़े सिलवाने के लिए दौड़ लगाते थे। खूब चहल-पहल रहती थी। हर तरफ उत्सव का माहौल रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *