Bollywood : साऊथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी नितेश तिवारी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘रामायण’ (New Bollywood Film) से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

दक्षिण भारतीय सिनेमा बॉलीवुड
Sai Pallavi | Ranbir Kapoor | Yash

नितेश तिवारी अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाकाव्य ऐतिहासिक नाटक रामायण के लिए कलाकारों के सिलेक्शन में व्यस्त हैं। चर्चा यह है कि, राम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर को चुना गया है। ‘केजीएफ’ स्टार यश ने रावण के किरदार के लिए लुक टेस्ट दिया है। वही सीता के रोल के लिए की कास्टिंग को लेकर बड़े पैमाने पर अटकलें लगाई जा रही हैं, पहले आलिया भट्ट भी का नाम जुड़ा हुआ था।

सीता के किरदार के लिए साईं पल्लवी पहली पसंद हैं और उनका नवंबर में इसके लिए लुक टेस्ट किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो निर्माता उन्हें फिल्म के लिए फाइनल कर लेंगे। साई ने २००५ में तमिल फिल्म ‘कस्तूरी’ से फिल्मों में डेब्यू किया और इन वर्षों में उन्होंने कई तेलुगु और मलयालम भी काम किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सई इस नितेश तिवारी के इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी और रवि उदयवर करेंगे। अगर सब ठीक रहा तो फिल्म 2024 के मध्य तक फ्लोर पर आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *