OTT Netflix : 11 नवंबर को रिलीज होगी सस्पेंस (Suspense) मूवी ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ (Monika O My Darling)

OTT-वेबसीरिज़ Trailer बॉलीवुड
Monica, O My Darling Poster (Image Source imdb)

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 11 नवंबर को होगी रिलीज अंधाधुन’ के मेकर्स सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री  फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’. राजकुमार राव, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी स्टारर ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ का सस्पेंस से भरा दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

अगर आपने आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे की ‘अंधाधुन’ देखी है तो आपको पता ही होगा कि वो कितनी शानदार फिल्म थी। अब उसी फिल्म के मेकर्स ये मूवी लेकर आ रहे हैं। ट्रेलर में क्या है, लोगों का कैसा रिएक्शन है, ये फिल्म कब और कहां रिलीज होगी, यहां जानिए सबकुछ।

वासन बाला के डायरेक्शन में बनी ‘मोनिया ओ माय डार्लिंग’ (Monica, O My Darling) डार्क कॉमेडी है। इसमें एक साजिश है। मर्डर है। सस्पेंस है। खूब सारा ड्रामा है। बताया जा रहा है कि राजकुमार राव रातोंरात अमीर बनना चाहते हैं। इसलिए वो हुमा कुरैशी (Huma Quraishi) के साथ मिलकर कत्ल की एक साजिश रचते हैं। उनके जाल में कई लोग फंस जाते हैं। फिल्म में सिकंदर खेर भी हैं। राधिका आप्टे पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जिन्हें इस केस को सुलझाना है। क्या वो इसमें कामयाब हो पाएंगी या फिर इन सबके पीछे कुछ और ही चल रहा है। जानिए आपको इन सवालों के जवाब कब मिलेंगे।

इस फिल्म का पोस्टर राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किआ है :

Monica O My Darling फिल्म 11 नवंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इसके पोस्टर ने पहले ही फैंस को एक्साइटेड कर दिया था, लेकिन अब ट्रेलर ने भी धमाल मचा दिया है। फिल्म के डायरेक्टर वासन बाला हैं। इसकी कहानी योगेश चंडेकर ने लिखी है, जो ‘अंधाधुन’ की कहानी लिख चुके हैं।

Monica, O My Darling Official Trailer :

Monica, O My Darling | Rajkummar Rao, Huma Qureshi, Radhika Apte | Official Trailer | Netflix India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *